पैलानी: सिंधन कलां गांव में एक वृद्ध महिला का शव उसके घर पर मिला, चेहरे पर चोट के निशान, मौके पर पहुंची पुलिस
Pailani, Banda | Sep 16, 2025 बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधन कलां गांव मे एक वृद्ध महिला का शव उसी के घर पर मिला है। मृतिका के चेहरे पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतिका के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की विधिक कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है। और मृतिका महिला काफी समय से बीमार भी थी।