बहराइच: कलेक्ट परिसर में मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स ने किया प्रदर्शन, 4 मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बहराइच में यूपी उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन की बहराइच यूनिट ने बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी के चेयरमैन पी. कृष्णमूर्ति और सीनियर इकोनॉमिक एडवाइजर अवधेश कुमार चौधरी को संबोधित था, जिसमें दवा उद्योग और प्रतिनिधियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।