मुलाना: मुलाना अनाज मंडी में किसानों के विरोध के बाद धान की तुलाई का काम हुआ शुरू
Mulana, Ambala | Sep 25, 2024 मुलाना अनाज मंडी में आज से धान की तुलाई का काम शुरू हो चुका है। आज भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन की ओर से सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी गई थी कि अगर मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार के दिक्कत का सामना करना पड़ा तो उन्हें कोई बड़ा फैसला लेना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इसके बाद मुलाना अनाज मंडी में काम शुरू हो गया है।