बिसौली: बिसौली कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और विधायक बिसौली ने जन समस्याएं सुनी
Bisauli, Budaun | Nov 22, 2025 बिसौली कोतवाली परिसर में आज शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना समाधान दिवस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और विधायक बिसौली ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठकर जन समस्याएं सुनी। जिसमें पांच जन समस्याएं आई। जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया है। वहीं बची हुई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समाधान के निर्देश दिए गए