कायमगंज क्षेत्र में अगौती आलू की कच्ची फसल की खुदाई शुरू हो गई है।इसी के साथ किसानों के लिए नई समस्या सामने आई है।आलू में चेचक रोग फैलने से हाइब्रिड प्रजाति के आलू में काले दाग और गड्ढे पड़ गए हैं।जिसके कारण बाजार में इसकी कीमतें गिर गई है।अच्छी गुणवत्ता वाले आलू ₹400 से ₹450 प्रति कुंतल पर बिक रहे। जबकि सामान्य ताजा आलू भाव ₹350 से ₹400 प्रति कुंतल हैं।