सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने रघु विगहा और गजराज विगहा से नशे की हालत में 3 लोगों को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | May 12, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने रघु विगहा और गजराज विगहा गांव से नशे की हालत में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में रघु विगहा गांव निवासी प्रमोद प्रसाद ,राजेन्द्र प्रसाद और गजराज विगहा निवासी प्रतिम कुमार शामिल है। नालंदा थानाध्यक्ष ने सोमवार की दोपहर 3 बजे बताया की पकड़े गए सभी लोगो की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। तीनो आरोपियों को न्यायालय भेजा गया