थाना कम्पिल के गांव भैंसरी निवासी बांकेलाल कश्यप अपनी किराने की दुकान के लिए सामान लेने कायमगंज जा रहे थे। उन्होंने कम्पिल-कायमगंज मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवारा था।पेट्रोल पंप से कुछ आगे बढ़ने पर उनकी बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। धुंआ उठता देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकानदार ने बाइक खड़ी की और वह धू-धूकर जलने लगी।