बखरी: बगरस में नंदू बाबू व बलराम बाबू ने गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल बांटे
राटन पंचायत के बगरस में गरीब निसहाय एवं वृद्धजन के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व नंदू बाबू और बलराम बाबू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों के बीच इस तरह का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मुखिया भाजपा नेत्री सरोजिनी भारती भोला भूषण उप मुखिया अजीत महतो आदि मौजूद थे।