बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के पुरानी लोको कॉलोनी की रहने वाली महिला ने अपने लापता बेटे की शिकायत एसएसपी से की
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के पुरानी लोको कॉलोनी की रहने वाली महिला का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसकी शिकायत उसने कई बार थाना पुलिस से की है, लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। कई महीने भी जाने के बावजूद पुलिस बेटे का सुराग नहीं लगा सकी। महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।