आलापुर: कलेक्ट्रेट में संयुक्त मोबाइल कोर्ट में 168 दिव्यांगों की समस्याएं सुनी गई, 16 को मिला प्रमाण पत्र
दिव्यांगों की समस्याओं के निराकरण हेतु शुक्रवार को ढाई बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया।जहां पंजीकृत दिव्यांगजनों समस्याओं को एक एक कर गंभीरता के साथ सुना गया।यहां कुल 168 दिव्यागों की समस्याएं सुनी गयीं।मेडिकल बोर्ड द्वारा 16 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा उनकी अन्य समस्याओं पर भी गहन मंथन किया।