मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इन्दर सिंह परमार ने आज 2 फरवरी शाम 5 बजे सोमवार को आदर्श महाविद्यालय अबगांवखुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने भवन के फर्श की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होने इस दौरान उपस्थित स्टाफ से शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।