बासुकीनाथ नोनीहाट सड़क मार्ग जरमुंडी थाना क्षेत्र बासुकीनाथ पानी टंकी के समीप सड़क पर बने उछाल पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक चालक बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा।यह घटना मंगलवार लगभग 9:30 की है बताया जाता है कि बासुकीनाथ से पूजा कर वापस अपने घर बांका जा रहे थे घायल को उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।चिकित्सक कर रहे हैं इलाज।