बेगूसराय: आगामी पर्व को लेकर विद्युत व्यवस्था बहाल रखने को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक, VC के माध्यम से जुड़े बेगूसराय DM
मुख्य सचिव ने आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर निर्वाध रूप से विधुत आपूर्ति व्यवस्था बहाल रखने को लेकर बैठक की. इस बैठक में बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला शाम 04:00 बजे वीसी के माध्यम से जुड़े. इस बात की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी गई. इस संबंध में डीएम ने बताया कि कार्यपालक अभियंता विद्युत को कई दिशा-निर्देश दिए.