मुरादाबाद: गलशहीद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
गलशहीद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।अभियुक्त मोहम्मद सादाब और बिलाल को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त मुरादाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।