गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिले भर से जनता दरबार में 55 पीड़ित लेकर आए अपनी समस्या, पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने सुनी शिकायत
गयजी में आज दिनांक 24 सितंबर बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आए हुए लोगों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें लगभग जिले भर से 55 लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। एसएसपी आनंद कुमार के द्वारा सभी लोगों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 24 सितंबर बुधवार की दोपहर 3 बजे एसएसपी आनंद कुमार ने दी है।