शाहनगर: कारखाना अधिनियम के तहत श्रमिकों को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश, सिमरिया तहसील कार्यालय से प्राप्त हुई जानकारी
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान के लिए कारखाना अधिनियम के तहत श्रमिकों को अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।