राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नाद निवासी संतोष सिंह यादव (30 वर्ष) पिता राजाभईया यादव आज 19 नवंबर शाम करीब 6:00 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, संतोष अपने खेत से लौट रहे थे, तभी डाहर्रा के पास एक तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतोष के एक पैर में गंभीर चोट आई है।