जलालाबाद: मोहल्ला अंबेडकर नगर में आम रास्ते से जानवर निकालने को लेकर हुआ विवाद ,हुई मारपीट
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि आज वह सुबह अपनी भैंस घूमाने के लिए खेत पर गया था और वहां से वापस लौट रहा था। तभी गली में राजन ब सूर्यांश मिले जिन्होंने कहा कि इधर से जानवर नहीं निकाल सकते हो। यदि दोबारा जानवर निकले तो बुरा अंजाम होगा और ऐसा कहकर भी गंदी-गंदी गालियां दी और मारपीट की।