जलालाबाद: जलालाबादमें दुर्गा मंदिर के सामने से ग्रामीण की मोटरसाइकिल हुई चोरी पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव मनिहार दहेना निवासी दीपक ने आज थाना जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका भाई दाताराम शनिवार को जलालाबाद में सब्जी खरीदने आया था और उसने अपनी मोटरसाइकिल दुर्गा मंदिर के सामने खड़ी कर दी ।वह सब्जी खरीदने चला गया। सब्जी खरीद कर जब लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल UP 27AN 1406गायब मिली