सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गंगा किनारे रहस्यमय तरीके से लापता हुए 35 वर्षीय युवक अमित कुमार का शव चौथे दिन गंगा नदी से बरामद किया गया। शव कमरगंज के पास नदी में तैरता हुआ गांव वालों ने देखा जिसके बाद इलाके में इसकी सूचना फैल गई। मृतक की पहचान फतेहपुर गांव निवासी सोहन मंडल के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वह मेहनत-मजदूरी कर