कस्बा: पूर्णिया जिले के दनसार पंचायत में खोला गया पहला आरटीपीएस सेंटर
Kasba, Purnia | Jan 16, 2025 आज गुरूवार दिन के 11 बजे पूर्णिया जिला का पहला पंचायत दनसार में लोक सेवा अधिकार केन्द्र खोला गया। जिसके माध्यम से जाति,निवास,आय,आदि का आवेदन प्राप्त कर उनका ऑनलाइन अप्लाई पंचायत कार्यालय से किया जाएगा।पूर्व में पंचायत कार्यालय से आवेदन लेने के बाद भी लोगों को प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता था।