हरदोई: तेरिया गांव के पास सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा समेत 2 लोग घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2025 लोनार कोतवाली क्षेत्र के तेरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई चाचा समेत 2 लोग घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के मझोला सिंगापुर गांव निवासी अमित नोएडा में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था।रविवार को ही गांव आया।मृतक के बड़े भाई भंवरपाल ने बताया कि अमित अपने चाचा विपिन और गांव के ही छोटेभईया के साथ मंडी गया था।