बालोद जिले के ग्राम नारागांव में बुधवार सुबह 11 बजे पालतू कुत्ते के पागल हो जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। कुत्ते के हमले में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए धमतरी रेफर किया गया है। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण प्रशासन से कुत्ते को मारने की मांग कर रह