अरवल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरवल ने मेहंदिया थाना का औचक निरीक्षण किया, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए
Arwal, Arwal | Nov 29, 2025 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मेहंदिया थाना का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, और सीरिस्ता कार्यों का विस्तार से निरीक्षण कर विभिन्न लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण में कमजोरियों को पहचानते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।