मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र के जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिला अस्पताल से सैफई रेफर
दन्नाहार क्षेत्र के महतोली निवासी गुलशन पुत्र नूर हसन पत्नी से मारपीट के मामले में जेल में बंद चल रहे है। सोमवार को 4:00 बजे उन्होंने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद जेल पुलिस के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने हालात को गंभीर देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।