उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दून में तीन से नौ नवंबर तक रजत जयंती सप्ताह मनाया जाएगा। रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर नारी शक्ति दिवस, सुशासन दिवस, यूथ स्पोर्ट्स, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, बलिदानियों को नमन, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत, रोजगार दिवस, स्वदेशी खाद्य, विकास का सफर आदि विषयों पर आधारित कार्यक्रम किए जाएंगे.