झांसी: सालासर सिटी कॉलोनी के बिल्डर ने जैन मंदिर रोड के पास काटी लाइट, कॉलोनीवासी परेशान होकर डीएम से लगाई गुहार
Jhansi, Jhansi | Dec 24, 2024 बिल्डर्स द्वारा बड़े-बड़े सपने दिखाकर पहले कॉलोनी के डुप्लेक्स बेचे गए। इसके बाद सुविधाओं के नाम पर किए गए लिखित वादों पर अमल करने की बजाय कॉलोनी वासियों को समस्याओं में डाल दिया गया। यह मामला मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 2 के सामने जैन मंदिर रोड के पास स्थित सालासर सिटी कॉलोनी का है।