महेश्वर: पांचवीं आनंद यात्रा महेश्वर में हुई संपन्न
महेश्वर- भोज शोध संस्थान द्वारा 2017 से संचालित वृद्धजन स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प सुपर 60 प्लस की पांचवी आनंद यात्रा महेश्वर में सम्पन्न हुई। निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर, मोहनखेड़ा, भक्ताम्बर, मांडू के बाद इस यात्रा में जलकोठी सहस्त्रधारा, गायत्री पीठ आश्रम नर्मदा दर्शन स्नान का पुण्य लाभ महेश्वर का मिला।