आगरा: कोतवाली हरीपर्वत में फतेहपुर सीकरी के कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार पर मुकदमा दर्ज,आचार सहिंता उल्लंघन का मामला
Agra, Agra | Apr 26, 2024 आगरा के संजय प्लेस में एक प्रेस वार्ता के दौरान फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने फौजी की वर्दी पहन कर रुपए बांटने का एक बयान दिया था। इसी बयान का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉड ने कोतवाली हरीपर्वत में आचार सहिंता उल्लंघन करने के आरोप में मुक़दमा दर्ज कराया हैं।