डिंडौरी: रामनवमी पर डिंडोरी में बजरंग दल ने निकाली शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु
डिंडोरी में रामनवमी के पावन अवसर पर बजरंग दल ने शुक्रवार शाम 5:00 भगवान श्री रामचन्द्र की बाजे गाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए शोभा यात्रा में श्रद्धालु जवारे सर पर रखकर मां नर्मदा घाट पहुंचकर जवारो का विसर्जन किया । बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा के दौरान मे जेसीबी ट्रैक्टर बाइक रैली निकाली ।