झांसी: प्रेम नगर क्षेत्र स्थित मस्जिद में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने लिया भाग
Jhansi, Jhansi | Mar 26, 2024 प्रेम नगर क्षेत्र स्थित मस्जिद में मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इफ्तार पार्टी में भाग लिया। मस्जिद कमेटी के सदर जावेद सत्तार ने बताया कि लगभग 1000 लोगों ने इस आयोजन में शिरकत की। इस दौरान मस्जिद के पेश इमाम रफी उर रहमान ने नमाज अदा कराई।