झांसी: बबीना थाना क्षेत्र के सुकुवां निवासी ब्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत दो दिन बाद हुई शिनाख्त
Jhansi, Jhansi | Mar 26, 2024 मृतक की पहचान बबीना थाना के सुकुवां गांव निवासी रविंद्र राजपूत (42) पुत्र इंद्रसिंह के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई रवि राजपूत ने बताया कि रविंद्र रविवार को अपने फूफा के घर हीरापुर गांव जा रहे थे। वे बबीना तक ऑटो से गए। इसके बाद वह पैदल हीरापुर की तरफ जा रहे थे। हीरापुर गांव के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। आज पोस्टमार्टम होगा।