सहारनपुर: तहसील सदर सभागार में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की कार्यकारिणी के गठन का चुनाव हुआ
रविवार शाम 5:00 बजे तक तहसील सदर सभागार में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव हुआ। जिसमे निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया। शेर सिंह को अध्यक्ष, आसिफ खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेपाल सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा को सचिव, लक्ष्मी नारायण को सहसचिव, मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।