सीकर जिला मुख्यालय के रानी सती रोड स्थित स्टील कारोबार से जुड़ी दो फार्मो पर बुधवार को इनकम टैक्स की टीम द्वारा सर्च की कार्रवाई किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार टैक्स चोरी के मामले को लेकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान हथियारबांट पुलिसकर्मी भी फर्म के बाहर मौजूद रहा।