चौसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोकही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति उपेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उपेंद्र राजभर ने बाइक की मांग पिछले कुछ समय से कर रहा था। बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी पत्नी कबूतरी देवी की गला दबाकर सोमवार को 10:00 बजे दिन में ही हत्या कर दी थी।