बरेला थाना पुलिस को सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब मुखबिर ने सूचना देते हुए बताया की चारघाट पिपरिया में एक व्यक्ति अपने घर के पास अवैध कच्ची शराब कुप्पी में लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए आरोपी मोनू गौंड़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 ली कच्ची शराब जब्त करते हुए कार्रवाई की गई।