विदिशा नगर: विदिशा विस: मंडलों के रुके पदों पर नियुक्ति, विधायक ने किया स्वागत, योजनाओं का करेंगे प्रचार
विदिशा विधानसभा के अंतर्गत भाजपा के छह मंडल सम्मिलित किए गए हैं उन मंडलों में कार्य समिति सदस्यों और कुछ पदों को रोका गया था जिन्हें कल घोषित किया गया है शुक्रवार दोपहर 3 बजे विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने सभी नए पदाधिकारी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को सभी कार्यकर्ता जमीन स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाएंगे।