सिलवानी: बम्होरी: सरकारी अस्पताल से डॉक्टर नदारद, एसडीएम को ज्ञापन, नगर बंद की चेतावनी
Silwani, Raisen | Jan 23, 2026 बम्होरी स्थानीय सरकारी अस्पताल में तीन वर्षों से डॉक्टर की पदस्थापना न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इलाज के अभाव में मरीजों को दूर के अस्पताल जाना पड़ रहा है। समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। नगर संघर्ष समिति ने मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन नगर बंद और आंदोलन की चेतावनी दी।