दशरथपुर गांव में सरस्वती पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह घटना सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सरस्वती पूजा समिति के सदस्य प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस के साथ जा रहे थे। इसी दौरान ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप कुछ युवकों ने जबरन बाजा बजाने से रोक दिया।