धार: कलेक्ट्रेट में 77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, अपर कलेक्टर सहित अन्य मौजूद रहे
Dhar, Dhar | Jan 26, 2026 धार सहित जिलेभर में आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शासकीय व अशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ ही स्कूलों में देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक आयोजन हो रहे है। वही गणतंत्र दिवस के मौके पर धार में कलेक्ट्रेट में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।