चित्तौड़गढ़: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक फरार, स्कूल प्रशासन की लापरवाही उजागर
चित्तौड़गढ़ के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। धनेत कलां पुलिया के पास निजी स्कूल श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की बच्चों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ पहुंचाया गया।