नगर पंचायत बड़हलगंज के कर्मचारियों को चेयरमैन प्रीति उमर के निर्देश पर दिवाली उपहार वितरित किया गया। बड़हलगंज नगर पंचायत कार्यालय स्थित विश्वनाथ उमर सभागार में कर्मचारियों को दिवाली उपहार वितरित करते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कर्मचारियों के कर्तव्य निष्ठा की सराहना करते हुये कहा कि नगर को सुव्यवस्थित करने में सफाई कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है।