कानपुर: सचेंडी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
सचेंडी में रविवार सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर ट्रक के नीचे जा गिरा और पहिए के नीचे सिर आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी ने जानकारी दे तो बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है