उज्जैन शहर: नीलगंगा जा रहे युवक की चाइना डोर से नाक कटी, इंदिरानगर चौराहे पर दूसरे का गला, आईसीयू में इलाज जारी
मकर संक्रांति बीतने के बावजूद चायना डोर से पतंगबाजी जारी है। रविवार शाम को अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। नीलगंगा की ओर जा रहे बाइक सवार की नाक कट गई।इसी तरह इंदिरानगर चौराहे पर मैकेनिक चायना डोर की चपेट में आया जिससे उसका गला कट गया, उसे तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां उसके गले में करीब 20 टांके आए। बता दे की बाइक से नीलगंगा की ओर जा रहे मुकेश वाडि