शाहपुरा: शाहपुरा से सांवरिया जी के लिए बूंदी डिपो की बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर
शाहपुरा। क्षेत्रवासियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। बूंदी डिपो द्वारा बूंदी से सांवरिया जी तक नई बस सेवा प्रारंभ की गई है, जो वाया शाहपुरा होकर संचालित होगी। यह बस शाहपुरा से प्रतिदिन प्रातः 7:15 बजे सांवरिया जी के लिए रवाना होगी जो प्रातः 10:40 पर सांवरिया जी पहुंचेगी। वही सांवरिया जी से 1:45 बजे रवाना होकर 4:40 पर सांवरिया जी पहुंचेगी।