शाहाबाद कोतवाली के जगदीशपुर मार्ग पर सरायं कमालुद्दीनपुर गांव के निकट शुक्रवार की शाम 6:00 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया का रहने वाला दिनेश पाल वापस घर जा रहा था तभी दुर्घटना हुई।