दीगोद: दीगोद इलाके के बंबोरी में खेत में सिंचाई करते समय बुजुर्ग किसान की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Digod, Kota | Jan 30, 2025 दीगोद थाना क्षेत्र के बंबोरी गांव में फसल में सिंचाई करते समय एक बुजुर्ग किसान की तबियत बिगड़ने पर मोत हो गयी। जिसका पुलिस ने गुरुवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम करवाया है। परिजनो ने बताया कि खेत पर कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने पर दीगोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में कोटा के महाराव भीम सिंह अस्पताल में रेफर किया।