लोहारू: लोहारू में पिलानी रोड़ स्तिथ पेट्रोल पंप जिओ बीपी के पांचवें फाउंडेशन दिवस पर रक्तदान शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
Loharu, Bhiwani | Jun 24, 2025 लोहारू-पिलानी रोड स्थित जिओ बीपी के पांचवें फाउंडेशन पर आज सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम लोहारू मनोज दलाल रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर की विधिवत शुरुआत की।