पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त विमान का गेट खोलने की कोशिश, आरोपी यात्री ने कहा- मुझ पर भूत का साया
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उसे समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान एक युवक ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। विमान को सुरक्षित रनवे पर उतर कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पहले खुद के ऊपर भूत का साया होने की बात की। वही इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है।