थाना क्षेत्र के ग्राम पडुरा निवासी राधामोहन पुत्र शादीलाल बीती गुरुवार की सुबह 11 बजे खेत पर जा रहे थे। किसी कारणवश पैर फिसलने की वजह से ररुआ माइनर नहर में डूबने से राधामोहन की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार की दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पूरी घटना को लेकर परिजनों ने मामले की जानकारी दी है।